2.57 लाख निकालने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा है साइबर अपराधी

Published at :19 Apr 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
2.57 लाख निकालने के बाद भी पीछा नहीं छोड़  रहा है साइबर अपराधी

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दोनार निवासी रजनीश गोस्वामी के बैंक खातों से पिछले पांच दिनों में साइबर अपराधी द्वारा 2.57 लाख रुपये निकालने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा है. रजनीश ने बताया कि मंगलवार को भी साइबर अपराधी उनके मोबाइल पर बैंक अकाउंट के संबंध में अद्यतन जानकारी मांगी है. बता […]

विज्ञापन

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दोनार निवासी रजनीश गोस्वामी के बैंक खातों से पिछले पांच दिनों में साइबर अपराधी द्वारा 2.57 लाख रुपये निकालने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा है. रजनीश ने बताया कि मंगलवार को भी साइबर अपराधी उनके मोबाइल पर बैंक अकाउंट के संबंध में अद्यतन जानकारी मांगी है.

बता दें कि रजनीश के मोबाइल पर पहली बार 11 अप्रैल को साइबर अपराधी ने फोन कर बैंक अकाउंट बंद होने का झांसा देकर एटीएम नंबर और पासवर्ड की जानकारी ले ली. इसके बाद धीरे-धीरे इलाहाबाद बैंक से 52 हजार रुपये और एसबीआई दोनार शाखा से 2.05 लाख रुपये निकाल लिये. इस संबंध में रजनीश ने सोमवार को बेंता ओपी में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन