जुआ के अड्डे पर छापेमारी पांच जुआरी गिरफ्तार

Published at :14 Apr 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
जुआ के अड्डे पर छापेमारी पांच जुआरी गिरफ्तार

दरभंगा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर इमलीघाट में जुआ अड्डा पर छापामारी कर पांच जुआरी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जुआरियों के पास से 4330 रूपये नकद व तीन मोबाइल जब्त किये गये हैं. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि इमलीघाट में जुआ चल […]

विज्ञापन

दरभंगा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर इमलीघाट में जुआ अड्डा पर छापामारी कर पांच जुआरी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जुआरियों के पास से 4330 रूपये नकद व तीन मोबाइल जब्त किये गये हैं. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि इमलीघाट में जुआ चल रहा है.

सूचना पर गुरुवार को नगर थानाध्यक्ष अजित राय, पुअनि महादेव कामत व दंगा नियंत्रण बल के पदाधिकारी को छापेमारी के लिए भेजा गया. वहां से पांच जुआरी को गिरफ्तार किया गया. इनमें शुभंकरपुर निवासी विजय राय, गुल्लोबाड़ा निवासी नीतेश कुमार, रत्नोपट्टी निवासी संजय साह, अरुण सहनी व शुभंकरपुर निवासी संजय कुमार राय को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन