इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से हटायी गयी बालू मंडी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

मजदूरों ने की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग सड़क दुर्घटना में वृद्धि से लिया गया निर्णय सदर : दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट रविवार को हुई सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने बालू मंडी खाली करा लिया है. इससे सैंकड़ों बालू मजदूर परिवारों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी. सोमवार को सुबह मब्बी ओपी […]
विज्ञापन
मजदूरों ने की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
सड़क दुर्घटना में वृद्धि से लिया गया निर्णय
सदर : दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट रविवार को हुई सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने बालू मंडी खाली करा लिया है. इससे सैंकड़ों बालू मजदूर परिवारों के सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी. सोमवार को सुबह मब्बी ओपी के नये अध्यक्ष गौतम कुमार सुरक्षा बल के साथ वहां पहुंचे तथा बालू लदे ट्रकां को वहां से हटवा दिया.
मजदूरों ने जब अपनी समस्या कही तो थाना आकर बात करने को कहा गया.मालूम हो कि रविवार की शाम बाइक एवं बस की टक्कर में एक युवक की मोत हो गयी थी. इससे आक्रोशित लोगों ने फोरलेन को जाम कर दिया था. प्रदर्शनकारी ने यहां से बालू मंडी को हटाने की मांग की थी. बालू मजदूरों का कहना है कि वर्षों से बालू का यहां मंडी लगता है. कई जिला से लोग भवन निर्माण के लिए बालू खरीदने यहां पहुंचते हैं. मंडी से हजारों लोगों का पेट चलता है. मजदूरों ने कॉलेज से सटे खाली जगहों पर गाड़ी पार्किंग कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




