15 मलिन बस्तियों में लगने थे 151 बल्ब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

कई बार पत्र लिखने पर भी नहीं हो रहा काम दरभंगा : निगम क्षेत्र की मलिन बस्तियों के लोग वुडको की अनदेखी के कारण अंधकार में रहने को विवश है. मलिन बस्तियों में एलइडी लाइट लगाने के लिए निगम द्वारा वुडको को दिसंबर 2015 में पैसा दिया गया था. बावजूद अब तक लाइट नहीं लगायी […]
विज्ञापन
कई बार पत्र लिखने पर भी नहीं हो रहा काम
दरभंगा : निगम क्षेत्र की मलिन बस्तियों के लोग वुडको की अनदेखी के कारण अंधकार में रहने को विवश है. मलिन बस्तियों में एलइडी लाइट लगाने के लिए निगम द्वारा वुडको को दिसंबर 2015 में पैसा दिया गया था. बावजूद अब तक लाइट नहीं लगायी गयी है. 15 मलिन बस्तियों में 151 एलइडी लाइट लगाने के लिए निगम में आरटीजीएस के माध्यम से वुडको को 54 लाख 27 हजार 393 रुपये का भुगतान किया है. लाइट लगने के लिए दो बार वुडको से लिखित अनुरोध भी किया जा चुका है. यहां तक कि नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से 19 दिसंबर को लाइट लगाने के लिए भी वुडको को पत्र भेजा गया था. बावजूद वुडको इस ओर कोई पहल नहीं कर रहा है. बताया जा रहा है कि आजिज आकर निगम अब वुडको से पैसा वापस मांग सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




