दरभंगा में 35 हजार कैश के साथ 7 जुआरी गिरफ्तार

दरभंगा : बिहारमें दरभंगा शहर के दोनार रेलवे गुमटी के समीप से रविवार को सात जुआरी को 35 हजाररुपये के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद किया है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पकड़े गये मो. अखलाख, लालबाबू दास, दीपक चौधरी, मो. अलाउद्दीन, […]
दरभंगा : बिहारमें दरभंगा शहर के दोनार रेलवे गुमटी के समीप से रविवार को सात जुआरी को 35 हजाररुपये के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद किया है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पकड़े गये मो. अखलाख, लालबाबू दास, दीपक चौधरी, मो. अलाउद्दीन, मोहन कुमार दास और मो. सोहराब शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र निवासी हैं, जबकि जीतेन्द्र सिंह नाम का व्यक्ति सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र का निवासी है.
एएसपी ने कहा कि पुलिस ने जुआरी सहित अड्डे से ताश के पत्ते, नशा के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला टेबलेट, 2 कोरेक्स कफ सीरप, 7 मोबाइल सहित पैंतीस हजार नकद बरामद किया है. साथ ही एक जब्त बाइक भी जो चोरी की ही है, जिसका सत्यापन करवाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




