रद्द रही स्वतंत्रता सेनानी, आज नहीं जायेगी शहीद

दरभंगा : नयी दिल्ली जानेवाली 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को बुधवार को अचानक रद्द घोषित कर दिया गया. इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. सूत्रों के अनुसार मंडल मुख्यालय समस्तीपुर से इस ट्रेन के बावत बुधवार के पूर्वाह्न में यहां सूचना उपलब्ध करायी गयी. इसके बाद इस सूचना को सार्वजनिक किया जाने […]
दरभंगा : नयी दिल्ली जानेवाली 12561 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को बुधवार को अचानक रद्द घोषित कर दिया गया. इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. सूत्रों के अनुसार मंडल मुख्यालय समस्तीपुर से इस ट्रेन के बावत बुधवार के पूर्वाह्न में यहां सूचना उपलब्ध करायी गयी. इसके बाद इस सूचना को सार्वजनिक किया जाने लगा. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र व बगल के जिलों से ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे यात्रियों को इस वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी. यहां आने के बाद पता चला कि ट्रेन रद्द कर दी गयी है. इधर सनद रहे कि जयनगर से अमृतसर जानेवाली शहीद एक्सप्रेस पहले से ही 15 दिसंबर को रद्द घोषित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










