30 दिन लेता है काम भुगतान 26 दिनों का
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

निगम में चल रहा अनोखा कानून डर से विरोध नहीं कर रहे मजदूर दरभंगा : वार्डों से डोर-टू-डोर कचरा उठाव को लेकर संविदा पर बहाल सफाई कर्मियों से नगर निगम 30 दिन काम लेता है पर भुगतान 26 दिन का करता है. डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए निगम ने संविदा पर फरवरी में सफाई कर्मियों […]
विज्ञापन
निगम में चल रहा अनोखा कानून
डर से विरोध नहीं कर रहे मजदूर
दरभंगा : वार्डों से डोर-टू-डोर कचरा उठाव को लेकर संविदा पर बहाल सफाई कर्मियों से नगर निगम 30 दिन काम लेता है पर भुगतान 26 दिन का करता है. डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए निगम ने संविदा पर फरवरी में सफाई कर्मियों की नियुक्ति की थी.
इन कर्मियों से निगम पूरे माह काम लेता है. उसके बदले मात्र 26 दिन का ही पैसा भुगतान किया जाता है. इन कर्मियों से डोर-टू-डोर कचरा उठाव के अलावा नाला की सफाई, शादी विवाह में फैलायी गयी गंदगी उठाव आदि का काम लिया जाता है. नाम नहीं छापने की शर्त में कुछ कर्मियों ने बताया कि डोर-टू-डोर कचरा उठाव के अलावे कई अन्य काम करना पड़ता है. पर्व-त्योहारों में छुट्टी नहीं दी जाती है. काम पूरे माह लिया जाता है, और मजदूरी मात्र 26 दिन की मिलती है. किसी कारण से काम पर नहीं आने पर वेतन काट लिया जाता है. जो मजदूरी मिलती भी है तो वह माह पूरा होने के 15 से 20 दिन नकद दी जाती है.
माह 31 का होने पर 4820 रुपये और माह 30 का होने पर 4610 रुप नकद मिलता है. वहीं निगम के सफाई कर्मी को 6500 रुपये उनके खाता में भुगतान किया जाता है. कर्मियों का कहना था कि पटना नगर निगम में बहाल सफाई कर्मी की मजदूरी यहां से बेहतर है. साथ ही वहां मजदूरी खाते में दी जाती है. 30 दिन का भी नहीं लिया जाता है.
बहाल किये गये कर्मी से 26 दिन ही काम लिया जाता है. 30 दिन काम नहीं लिया जा रहा है. सभी का खाता खुल गया है. इस माह से खाते में भुगतान किया जायेगा.
नरोत्तम कुमार साम्राज्य, सिटी मैनेजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










