छठ व्रतियों ने पवित्रता के साथ किया खरना

Published at :06 Nov 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
छठ व्रतियों ने पवित्रता के साथ किया खरना

घाटों पर सादे लिबास में गश्त करेगी पुलिस दरभंगा : शरारती तत्वों से निबटने के लिये जिला प्रशासन व पुलिस ने कमर कस लिया है. जिले के कई छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे. सभी घाटों पर सादे लिबास में पुलिस गश्त करेगी. एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने कार्यों […]

विज्ञापन

घाटों पर सादे लिबास में गश्त करेगी पुलिस

दरभंगा : शरारती तत्वों से निबटने के लिये जिला प्रशासन व पुलिस ने कमर कस लिया है. जिले के कई छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे. सभी घाटों पर सादे लिबास में पुलिस गश्त करेगी. एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने कार्यों की रुप रेखा तैयार कर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह को अवगत करा दिया है.
जिन घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे, उसमें मिर्ज़ा खां तालाब, गंगासागर तालाब, किलाघाट पुल, हराही पौखरा एवं छट्टी पोखर शामिल है. वही दूसरी और एसडीपीओ श्री अहमद ने कहा है कि प्रत्येक छठ पर पुलिस की तैनाती तो रहेगी ही, सादे लिबास में भी पुलिस गश्त करेगी. उन्होंने बताया कि छठ पर्व के दौरान कई उचक्के घाट पर आने जाने वाली बच्चियों के साथ छींटाकशी कर सकते हैं. इसके लिये सादे लिबास में पुलिस की तैनाती की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन