चार वार्ड में दो सालों में नहीं बन सका नाला

Published at :28 Jul 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
चार वार्ड में दो सालों में नहीं बन सका नाला

दरभंगा : वार्ड नंबर 24, 25, 29 एवं 30 के आंशिक भाग में जलजमाव को देखते हुए दो वर्ष पूर्व जिला प्रशासन ने नाला निर्माण के लिए करीब 45 लाख रूपये की स्वीकृति दी थी. रहमगंज पुलिया से लेकर जेसस मेरी स्कूल होते हुए केएस कॉलेज तक नाला निर्माण की स्वीकृति दी गयी तथा इस […]

विज्ञापन

दरभंगा : वार्ड नंबर 24, 25, 29 एवं 30 के आंशिक भाग में जलजमाव को देखते हुए दो वर्ष पूर्व जिला प्रशासन ने नाला निर्माण के लिए करीब 45 लाख रूपये की स्वीकृति दी थी. रहमगंज पुलिया से लेकर जेसस मेरी स्कूल होते हुए केएस कॉलेज तक नाला निर्माण की स्वीकृति दी गयी तथा इस नाला निर्माण की जिम्मेवारी डूडा को मिली. दो वर्ष से इस नाला निर्माण का काम भी अबतक शुरू नहीं हो सका है.

इस नाला निर्माण के बाद इन चार वार्डों को व्यापक जल जमाव से निजात मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार रहमगंज पुलिया से लेकर टीबीडीसी वार्ड के उत्तरी भाग तक सड़क के उत्तरी भाग में व्यापक अतिक्रमण है. डूडा के अभियंताओं का मानना है कि बहादुरपुर अंचल से लेकर सदर एसडीओ को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार पत्र लिख चुके हैं. जबतक अतिक्रमण नहीं हटाया जायेगा, नाला निर्माण नहीं कराया जा सकता.

ज्ञात हो कि गत सप्ताह तीन दिनों की हुई बरसात के बाद जल जमाव से सर्वाधिक बदतर स्थिति वार्ड नंबर 24, 25, 29 एवं 30 की थी. जल जमाव के बाबत डीएम ने नगर आयुक्त के साथ बैठक कर इसपर विमर्श भी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन