पुलिस ने चिट फंड कंपनी का किया खुलासा

दरभंगा : सरकारी नियम लागू रहने के बावजूद इसका उल्लंघन कर कई चिटफंड कंपनियां धड़ल्ले से संचालित हो रही है. पुलिस के नाक के नीचे चल रहे इस गोरखधंधे का पर्दाफाश उस समय हुआ जब शुक्रवार को सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में जिला पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के नाका ऩ 5 से […]
दरभंगा : सरकारी नियम लागू रहने के बावजूद इसका उल्लंघन कर कई चिटफंड कंपनियां धड़ल्ले से संचालित हो रही है. पुलिस के नाक के नीचे चल रहे इस गोरखधंधे का पर्दाफाश उस समय हुआ जब शुक्रवार को सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में जिला पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के नाका ऩ 5 से पश्चिम सेनापत मोहल्ले में छापेमारी कर इस तरह की एक कंपनी को पकड़ा़ बताया जाता है कि यूनिक सीएमसीएस नामक एक कंपनी यहां चलायी जा रही थी़
श्री अहमद ने बताया कि एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर यहां छापेमारी की गयी़ इसमें कंपनी के संचालक जमशेदपुर निवासी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया़ वहीं कम्पनी के तीन एजेंट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है़ जानकारी के अनुसार विगत दो वर्षों से यह कम्पनी चल रही थी़
लोगों की मानें तो एजेंट के माध्यम से बकायदा वसूली की जा रही थी़ वहीं इस संबंध में कम्पनी के कर्मी अजित का कहना है कि यह भारत सरकार के कृषि मंत्रालय से निबंधित है़ कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद के आश्रम रोड में है़ कंपनी पूरी तरह स्थापित नहीं हो पायी है, इसलिए कागजात मुजफ्फरपुर स्थित रीजनल कार्यालय में है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










