शहरी जलापूर्ति के लिए सीएम से मिलेंगे पार्षद

दरभंगा : शहरी जलापूर्ति योजना का गत आठ वर्षों से हुए हस्र की जानकारी निगम पार्षदगण मुख्यमंत्री को देंगे. सोमवार को करीब एक दर्जन से अधिक पार्षदों ने मेयर गौड़ी पासवान से मिलकर इस मुतल्लिक डीएम से समय निर्धारित कराने का अनुरोध किया. ज्ञात हो कि वर्ष 2005-06 में शुरू हुए शहरी जलापूर्ति योजना पर […]
दरभंगा : शहरी जलापूर्ति योजना का गत आठ वर्षों से हुए हस्र की जानकारी निगम पार्षदगण मुख्यमंत्री को देंगे. सोमवार को करीब एक दर्जन से अधिक पार्षदों ने मेयर गौड़ी पासवान से मिलकर इस मुतल्लिक डीएम से समय निर्धारित कराने का अनुरोध किया. ज्ञात हो कि वर्ष 2005-06 में शुरू हुए शहरी जलापूर्ति योजना पर अबतक कार्य एजेंसी पीएचइडी ने 30 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है, लेकिन अबतक नौ में से एक योजना भी चालू नहीं हो सका है.
निगम बोर्ड ने पीएचइडी के खिलाफ निगरानी अन्वेषण विभाग से जांच कराने का निर्णय लिया है. आज मेयर से अनुरोध करनेवालों में पार्षद प्रदीप गुप्ता, राम मनोहर प्रसाद, अशोक कुमार, सुबोध प्रसाद, मो अनवार, नफीसुलहक रिंकू, मधुबाला सिन्हा, प्रमुख हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










