रबी प्रशक्षिण से नदारद दिखे किसान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2015 6:46 PM
रबी प्रशिक्षण से नदारद दिखे किसान बहादुरपुर. रबी महोत्सव के तहत प्रखंड मुख्यालय में हुए कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर की शुक्रवार को महज खानापूरी हुई. व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण किसानों की संख्या नगण्य दिखी. प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार ने इसका उद्घाटन किया. कृषि वैज्ञानिक एपी राकेश ने जीरो टीलेज से गेहूं की […]
रबी प्रशिक्षण से नदारद दिखे किसान बहादुरपुर. रबी महोत्सव के तहत प्रखंड मुख्यालय में हुए कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर की शुक्रवार को महज खानापूरी हुई. व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण किसानों की संख्या नगण्य दिखी. प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार ने इसका उद्घाटन किया. कृषि वैज्ञानिक एपी राकेश ने जीरो टीलेज से गेहूं की खेती, गेहूं बीज के उपचार, व्याधि नियंत्रण व मिट्टी जांच की तकनीकी पर प्रकाश डाला. आत्मा परियोजना के निदेशक पुर्णेंदु नाथ झा किसानों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए किसान सलाहकारों को फटकार भी लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










