मुहर्रम का चांद दिखा, मट्टिी लाने का रस्म कल

Updated:
विज्ञापन

मुहर्रम का चांद दिखा, मिट्टी लाने का रस्म कल दरभंगा : हर साल की तरह इस साल भी जिला मुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को पहली मुुहर्रम के दिन जिला मुहर्रम कमेटी किलाघाट के कार्यालय से दिन के 12 बजे दिन में मिट्टी लाने की रस्म अदा करने के लिए जुलूस निकालेगी. जुलूस किलाघाट, […]

विज्ञापन

मुहर्रम का चांद दिखा, मिट्टी लाने का रस्म कल

दरभंगा : हर साल की तरह इस साल भी जिला मुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को पहली मुुहर्रम के दिन जिला मुहर्रम कमेटी किलाघाट के कार्यालय से दिन के 12 बजे दिन में मिट्टी लाने की रस्म अदा करने के लिए जुलूस निकालेगी.

जुलूस किलाघाट, नगर थाना होते हुए टावर चौक, मिर्जापुर, नाकां नंबर 5, भठियारी सराय, भीका शाह शैलानी के आसताना पहुंचेगी. वहां से शाम के पांच बजे जुलूस किलाघाट लौटेगी. कमेटी के अध्यक्ष शिवगतुल्लाह खां डब्बू, एवं जियाउर रहमान दुलारे ने मुहर्रम कमिटी की तरफ से सभी को मुबारक बाद दी है.

उन्होंने जुलूस में शामिल होनेवाले अखाडि़यों से आग्रह किया है किअमन व शांति से इस जुलूस को सफल बनाएं. जुलूस का नेतृत्व रुस्तम कुरैशी, इश्तेयाक आलम, मो. रफी, कुणाल, जमाल हसन, आकिब हुसैन, आफताब अली व महताब आलम करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन