दरभंगा . पूर्व मध्य रेलवे के के द्वारा यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए जयनगर और आनंद विहार टर्मिनल(दिल्ली) के बीच गाड़ी सं़ 05527/05528 तत्काल स्पेशल टे्रन का परिचालन किया जा रहा है. इस टे्रन का परिचालन जयनगर से सिर्फ एक ट्रिप तीन जुलाई को जबकि आनंद विहार टर्मिनल से चार जुलाई को किया जायेगा.
गाड़ी सं़ 05527 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल तत्काल स्पेशल टे्रन 03 जुलाई जयनगर से 13़ 00 बजे खुलकर 13 ़40 बजे मधुबनी, 14़ 50 बजे दरभंगा,16़ 00 बजे समस्तीपुर,18़ 05 बजे मुजफ्फरपुर, 20़ 00 बजे हाजीपुर, 20़ 15 बजे सोनपुर, 21.20 बजे छपरा स्टेशनांे पर रूकते हुये सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर कैंट,बरेली, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद के रास्ते अगले दिन 16़ 20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहंुचेगी.
वापसी में, गाड़ी सं़ 05528 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर तत्काल स्पेशल टे्रन चार जुलाई को आनंद विहार टर्मिनल से 19़ 30 बजे खुलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान के रास्ते अगले दिन 14़ 00 बजे छपरा, 16़35 बजे सोनपुर, 17़ 00 बजे हाजीपुर, 18.20 बजे मुजफ्फरपुर, 19़ 20 बजे समस्तीपुर, 21़ 00 बजे दरभंगा, 22़ 30 बजे मधुबनी स्टेशनों पर रूकते हुए 23़ 15 बजे जयनगर पहंुचेगी. इस तत्काल स्पेशल टे्रन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 7, शयनयान श्रेणी के 07,साधारण श्रेणी के 4 तथा एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद कुमार रजक ने दी.