दरभंगा. अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के मिथिलांचल कोर कमेटी की बैठक जिला सवर्ण मोर्चा के कार्यालय में शुक्रवार को हुई. इसमें सवर्ण अधिकार यात्रा और गांव-गांव तक किये जाने वाले जनसंपर्क अभियान की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिला संरक्षक शिव कुमार झा ने की. बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार का सवर्ण अब पार्टी एवं दलों के झंडे-बैनर से प्रभावित नहीं होने वाले. जबतक सवर्ण हित की योजनाओं का पूरा-पूरा निर्माण सरकार नहीं करेगी, तबतक सवर्ण अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे. बैठक को मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रो फुल कुमार झा टेकटरिया, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राय, प्रदेश प्रवक्ता आरके दत्ता, मधुबनी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, डॉ अमरेश श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव शंभु चौधरी, प्रदेश सचिव पवन ठाकुर, कल्पनेश सिन्हा, मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज झा, निर्मल सिंह, विनय झा आदि ने विचार व्यक्त किये.
सवर्ण मोर्चा कोर कमिटी की बैठक
दरभंगा. अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के मिथिलांचल कोर कमेटी की बैठक जिला सवर्ण मोर्चा के कार्यालय में शुक्रवार को हुई. इसमें सवर्ण अधिकार यात्रा और गांव-गांव तक किये जाने वाले जनसंपर्क अभियान की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिला संरक्षक शिव कुमार झा ने की. बैठक में मोर्चा के […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement