बदलनी होगी सोच, बदले नजरिया : डीडीसी

Published at :19 Apr 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
बदलनी होगी सोच, बदले नजरिया : डीडीसी

महिला सशक्तीकरण पर प्रमंडलीय कार्यशाला आयोजित फोटो संख्या- 19परिचय- बैठक करते डीडीसी विवेकानंद झा दरभंगा: डीडीसी विवेकानंद झा ने कहा है कि महिलाओं के प्रति हमें अपना नजरिया बदलना होगा, सोच बदलनी होगी. तभी उनका विकास व उत्थान संभव होगा. वे शनिवार को महिला सशक्तीकरण पर आयोजित प्रमंडलीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए बोल रहे […]

विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण पर प्रमंडलीय कार्यशाला आयोजित फोटो संख्या- 19परिचय- बैठक करते डीडीसी विवेकानंद झा दरभंगा: डीडीसी विवेकानंद झा ने कहा है कि महिलाओं के प्रति हमें अपना नजरिया बदलना होगा, सोच बदलनी होगी. तभी उनका विकास व उत्थान संभव होगा. वे शनिवार को महिला सशक्तीकरण पर आयोजित प्रमंडलीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे. डीआरडीए सभागार में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन डीडीसी श्री झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर महिला विकास निगम के डीपीएम बबलू कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और नई योजना की रूपरेखा पटल पर रखी. कार्यशाला में मौजूद वार्ड पार्षद रीता सिंह, समस्तीपुर की अधिवक्ता अभिलाषा कुमारी, मृदुला सिंह(दरभंगा) महिला हेल्प लाइन की अजमतुन्न निशां सहित अन्य वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण पर सुझाव दिये. कार्यशाला में निगम के समस्तीपुर डीपीएम मनोज कुमार, स्वयंसेवी संस्था की ज्योति अर्चना, शिवानी कुमारी आदि ने भी विचार रखें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन