जलजमाव से व्यवसायी परेशान

Published at :15 Apr 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव से व्यवसायी परेशान

मनीगाछी : सकरी जंकशन से महावीर मंदिर तक रेलवे के अभियंताओं की अदूरदर्शिता के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. वहां के स्थानीय रंजीत साहु, चंदन कुमार झा, नंदन कुमार, संजू कुमारसहित कई लोगों ने बताया कि रेलवे द्वारा जंकशन से महावीर मंदिर तक की सड़क को लगभग दो फीट उंचा कर ढलाई […]

विज्ञापन

मनीगाछी : सकरी जंकशन से महावीर मंदिर तक रेलवे के अभियंताओं की अदूरदर्शिता के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. वहां के स्थानीय रंजीत साहु, चंदन कुमार झा, नंदन कुमार, संजू कुमारसहित कई लोगों ने बताया कि रेलवे द्वारा जंकशन से महावीर मंदिर तक की सड़क को लगभग दो फीट उंचा कर ढलाई करवा दिया गया है जबकि जलनिकासी की कहीं कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. जबकि महाप्रबंधक एवं डीआरएम के निरीक्षण के दौरान सड़क-नाला के सथ निर्माण करने की बात की गयी थी जिसका अनुपालन रेलवे के अधिकारियों द्वारा नहीं की गयी. इस अदूरदर्शिता का खामियाजा स्थानीय लोगों को हल्की बारिश में भी भुगतना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन