35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता सेनानी का हुआ अंतिम संस्कार

फोटो- फारवार्डेडबेनीपुर . प्रखंड के हाविभौआर निवासी सह स्वतंत्रता सेनानी एवं मुनेश्वर झा का अंतिम संस्कार रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में हुआ. शनिवार को उनके निधन की सूचना पाते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी. रविवार को दिन के दस बजे डीएसपी अंजनी कुमार […]

फोटो- फारवार्डेडबेनीपुर . प्रखंड के हाविभौआर निवासी सह स्वतंत्रता सेनानी एवं मुनेश्वर झा का अंतिम संस्कार रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में हुआ. शनिवार को उनके निधन की सूचना पाते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी. रविवार को दिन के दस बजे डीएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने सलामी दी. उसके साथ स्व. झा के बेटे रामकरण झा ने मुखाग्नि दी. इस दौरान एसडीओ अरविंद कुमार बीडीओ प्रदीप कुमार झा, बहेड़ा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ठाकुर के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्त्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया. इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गजेंद्र झा गजू, शिव कुमार ठाकुर, भाजपा सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार झा, प्रखंड उप प्रमुख मनोज मिश्र, संजय झा, फे्रं ड्स क्लब के संस्थापक समीर कुमार झा, संरक्षक सह संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार झा, पंचायत के मुखिया आशा कांती, पैक्स अध्यक्ष आनंद चंद्र झा पप्पू, जदयू के क न्हैया झा सहित गांव के सैकड़ो लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें