अभियान में दर्जनों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता फोटो संख्या- 18परिचय-सदस्यता अभियान में शामिल भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य दरभंगा. भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय के गेट पर सदस्यता अभियान समारोह आयोजित किया गया. जिसका नेतृत्व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो धर्मशीला गुप्ता ने किया. इस दौरान श्रीमती गुप्ता ने कहा कि देश को समृद्धिशाली व शक्तिशाली बनाने के लिए अवाम की आधी आबादी प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ चलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. यही कारण है कि इस समारोह में कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ दरभंगा की सैकड़ों महिला भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही है. चूंकि महिलाओं का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं को उचित सम्मान मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में जिस प्रकार जंगलराज-2 को लाने के लिए अनैतिक गंठबंधन हुआ है उस जंगलराज से बिहार को बचाने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है. समारोह में दर्जनों महिलाओं ने आनलाइन पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने वालों में नेहा कुमारी, शाहीन परवीन, जीनत परवीन, रूपा कुमारी, रिया कुमारी, नुजहत परवीन, सृष्टि कुमारी, भाग्यश्री, रीना कुमारी, मनीषा कुमारी, निर्मला झा, किरण देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण किया. मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा झा, मुन्नी खातून, मीना झा, रश्मि शिखा, बिना मिश्रा, आदित्यनारायण चौधरी मन्ना आदि लोग उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
बनायेंगे पांच हजार महिला सदस्य
अभियान में दर्जनों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता फोटो संख्या- 18परिचय-सदस्यता अभियान में शामिल भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य दरभंगा. भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय के गेट पर सदस्यता अभियान समारोह आयोजित किया गया. जिसका नेतृत्व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो धर्मशीला गुप्ता ने किया. इस […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement