सोयाबीन लदे ट्रक में छिपाकर लायी जा रही 1836 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात सोयाबीन लदे हरियाणा नंबर के ट्रक में छिपाकर रखी 1836.72 लीटर विदेशी शराब जब्त की.

विज्ञापन

सदर. पुलिस ने अदलपुर-भालपट्टी पथ में ठीकाटोल गाछी के निकट मंगलवार की देर रात सोयाबीन लदे हरियाणा नंबर के ट्रक में छिपाकर रखी 1836.72 लीटर विदेशी शराब जब्त की. साथ ही चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. ट्रक जब्त कर थाना ले आयी. धराये चालक की पहचान यूपी गोंडा जिला के शरदगंज निवासी राम प्रसाद सिंह के पुत्र प्रभाकर सिंह के रुप में हुई. पुलिस के मुताबिक तस्कर इससे पूर्व भी शराब कारोबार में कई बार जेल जा चुका है. बताया जाता है कि सोयाबीन का पॉलिथीन लदे ट्रक (3801-टीए-5170) का शक होने पर रात्रि गश्ती दल द्वारा पीछा किया गया. इसी क्रम में ठीकाटोल आम गाछी के निकट गाड़ी को घेर लिया गया. तलाशी के क्रम में सोयाबीन पॉलिथिन के नीचे छिपाकर रखी 205 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई. इसमें 750 एमएल की 23 कार्टन, 380 की 23 कार्टन व 180 एमएल का 159 कार्टन शराब थी. इस संबंध में भालपट्टी थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर पर मामला दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन