गौड़ा बौराम में पैक्स चुनाव को लेकर 18 नामांकन

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर तीन एवं सदस्य पद पर 15 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

विज्ञापन

गौड़ाबौराम. प्रखंड क्षेत्र में पहले चरण में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रकिया के पहले दिन सोमवार को निर्वाचन पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह की मौजूदगी में अध्यक्ष पद पर तीन एवं सदस्य पद पर 15 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के अलावे आस पड़ोस में उम्मीदवारों के साथ समर्थकों की भीड़ जुटी रही. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कसरौर बसौली पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष तारिणी प्रसाद झा एवं नारि पंचायत के रमन जी ठाकुर तथा आशी पंचायत के अमलेश कुमार झा ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है. वहीं कार्यकारिणी समिति सदस्य पद के सामान्य एवं पिछड़ा, अतिपिछड़ा सहित विभिन्न वर्गों में कुल 15 लोगों ने नामांकन पर्चा भरा है. नामांकन की प्रक्रिया 13 नवंबर तक होगी. 14 से 16 नवंबर तक पत्रों की संवीक्षा होगी. 19 नवंबर को नाम वापस लेने एवं चुनाव चिन्ह आवंटन करने की तिथि निर्धारित की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन