टेंट हाउस दुकान की दीवार काट कर 40,000 नकद सहित लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

गाड़ी की किस्त जमा करने के लिए रखे थे रुपये सिंहवाड़ा : सढ़वाड़ा चौक स्थित टेंट हाउस दुकान की पीछली दीवार तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने नकदी समेत लाखों के सामान उड़ा लिये. इसे लेकर टेंट हाउस संचालक अरई निवासी एतबारी सहनी के पुत्र मिथिलेश सहनी ने सिमरी थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ […]

विज्ञापन

गाड़ी की किस्त जमा करने के लिए रखे थे रुपये

आपके शहर में

विज्ञापन
सिंहवाड़ा : सढ़वाड़ा चौक स्थित टेंट हाउस दुकान की पीछली दीवार तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने नकदी समेत लाखों के सामान उड़ा लिये. इसे लेकर टेंट हाउस संचालक अरई निवासी एतबारी सहनी के पुत्र मिथिलेश सहनी ने सिमरी थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिए आवेदन में बताया है कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर चले गये.
शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोला तो सभी सामान गायब थे. गाड़ी की किस्त जमा करने के लिए रखे 40 हजार नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के सामान की चोरी कर ली गयी. चोरी की सूचना पर दुकान के सामने लोगों की भीड़ लग गयी. इससे करीब आधा घंटा तक अतरवेल-विशनपुर पथ जाम रहा. थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन