संस्कार वैली स्कूल की गाड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2020 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

चलती गाड़ी में पहिये के पास से फैली आग बहादुरपुर : फेकला ओपी क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गये. हुआ यूं कि प्राइवेट स्कूल संस्कार वैली की मैजिक गाड़ी बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान ओपी क्षेत्र के हरिपट्टी पंचायत से चक्का गांव जाने वाली […]
विज्ञापन
चलती गाड़ी में पहिये के पास से फैली आग
बहादुरपुर : फेकला ओपी क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गये. हुआ यूं कि प्राइवेट स्कूल संस्कार वैली की मैजिक गाड़ी बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान ओपी क्षेत्र के हरिपट्टी पंचायत से चक्का गांव जाने वाली सड़क में बसिया पुल के समीप गाड़ी में अचानक आग लग गयी.
आग वाहन के चक्का के समीप लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी गाड़ी को अपनी आगोश में समेट लिया. आग लगी देख बच्चों में अफरातफरी मच गयी. सभी रोने-चिल्लाने लगे. हालांकि चालक ने तुरंत गाड़ी रोक बच्चों को बाहर निकाला. इस दौरान गाड़ी में रखे बच्चों के बैग जल गये. बताया जाता है कि पुरानी गाड़ी होने के कारण आग लग गयी.
ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग बुझायी गयी. गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं था. ग्रामीणों के अनुसार इसके बाद आनन-फानन में मौके से स्कूल संचालक वाहन लेकर निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




