ePaper

कटरहिया मोहल्ला में नाराज लोगों ने रोका नाला निर्माण

Updated at : 12 Feb 2020 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
कटरहिया मोहल्ला में नाराज लोगों ने रोका नाला निर्माण

औद्योगिक परिसर से सटे डबरानुमा स्थल तक निर्माण पर जतायी आपत्ति दरभंगा : गांधीनगर मोहल्ला में कई माह से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. जलनिकासी के लिए आउटलेट निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. जलनिकासी के आउटलेट तक नाला निर्माण के लिये मिट्टी काटे जाने पर कटरहिया मोहल्ला के कुछ लोगों ने विरोध […]

विज्ञापन

औद्योगिक परिसर से सटे डबरानुमा स्थल तक निर्माण पर जतायी आपत्ति

दरभंगा : गांधीनगर मोहल्ला में कई माह से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. जलनिकासी के लिए आउटलेट निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. जलनिकासी के आउटलेट तक नाला निर्माण के लिये मिट्टी काटे जाने पर कटरहिया मोहल्ला के कुछ लोगों ने विरोध जताया. इस पर ठेकेदार ने काम रोक दिया. सूचना मिलने पर निगम प्रशासन मोहल्ला के उत्तर दिशा स्थित औद्योगिक परिसर के समीप चिन्हित स्थल पर पहुंचे. लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने के लिए तैयार नहीं था.
उप नगर आयुक्त कमलनाथ झा, नगर प्रबंधक नागमणि सिंह, एई सउद आलम व जेई उदयनाथ झा स्थल पर पहुंचे थे. युवकों का कहना था कि गांधीनगर के एक भाग को बचाने के लिए इधर के तीन तिहाई भाग को डूबोने की कोशिश की जा रही है.
डबरानुमा स्थल तक नाला बनाकर छोड़ दिये जाने से गांधीनगर की तरह ही हमलोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पडेगा. मिसिंग प्वाइंट समाहित कर नाला निर्माण करने पर सभी अड़े हुये थे. उप नगर आयुक्त व एइ ने लोगों के बीच करीब 400 फुट मिसिंग प्वाइंट तक निर्माण कार्य के लिये एसटीमेट बनाने का आश्वासन देते हुए काम को होने देने का अनुरोध करने पर भी वे लोग
नहीं माने.
मोहल्लावासियों ने गत सोमवार को दिये आवेदन में जलजमाव की समस्या के निदान को लेकर 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. गत 20 जनवरी को लोगों ने निगम का घेराव भी किया था. जलनिकासी की व्यवस्था नहीं रहने से लोगों के घरों में व सड़क पर जमा पानी दुर्गंध दे रहा है. लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है. महिला व बच्चों को घर से निकलना बंद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन