राष्ट्रीय लोक अदालत आठ फरवरी को

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आठ फरवरी को किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जावेद आलम ने यह जानकारी दी है. बताया है कि विचाराधीन/ लंबित वादों के निस्तारण के लिए आठ फरवरी को एक बार पुनः राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर दरभंगा व्यवहार […]

विज्ञापन

दरभंगा : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आठ फरवरी को किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जावेद आलम ने यह जानकारी दी है. बताया है कि विचाराधीन/ लंबित वादों के निस्तारण के लिए आठ फरवरी को एक बार पुनः राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर दरभंगा व्यवहार न्यायालय, तथा बेनीपुर एवं बिरौल में लोक अदालत लगेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
इन अदालतों में सुबह 10.30 बजे से सुनवाई शुरु होगी. लोक अदालतों में अधिक से अधिक मुकदमों का निष्पादन कराने हेतु बुधवार को सचिव द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रभारी के साथ बैठक की गयी. उन्होंने अधिकारियों को उनके यहां लंबित मामलों का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा, ताकि लोक अदालत में इन मामलों का निस्तारण किया जा सके.
सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमा पूर्व एवं लंबित वादों का निस्तारण किया जायेगा. इसमें शमनीय आपराधिक वाद, एनआइ एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विर्निदिष्ट पालन हेतु वाद), बीएसएनएल इत्यादि से संबंधित मामले शामिल होंगे. इसमें मध्यस्थता के जरिये आपसी सुलहनामे, समझौते के आधार पर वादों का निष्तारन किया जाएगा. बैठक में वन, श्रम, विद्युत, नगर निगम, भारत संचार निगम आदि विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन