शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार, 7.85 करोड़ स्वीकृत

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : नगर के विकास को और रफ्तार मिलने वाली है. विकास गति तेज करने के लिए निगम को सात करोड़ 85 लाख 44 हजार 167 रुपये मिलेंगे. जेनरल बेसिक ग्रांट मद में 14वें वित्त्त आयोग की अनुशंसा पर यह राशि स्वीकृत की गयी है. केंद्र की ओर से वित्त्तीय वर्ष 2019-20 के लिए जनसंख्या […]

विज्ञापन

दरभंगा : नगर के विकास को और रफ्तार मिलने वाली है. विकास गति तेज करने के लिए निगम को सात करोड़ 85 लाख 44 हजार 167 रुपये मिलेंगे. जेनरल बेसिक ग्रांट मद में 14वें वित्त्त आयोग की अनुशंसा पर यह राशि स्वीकृत की गयी है. केंद्र की ओर से वित्त्तीय वर्ष 2019-20 के लिए जनसंख्या व क्षेत्रफल के आधार पर निगम को पैसा मिलेगा. स्वीकृत राशि निगम के पीएल खाता में ऑनलाइन भेजी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

राशि का उपयोग 40 फीसदी विकास मद में, 30 फीसदी जलापूर्ति आदि में तथा 30 फीसदी वेतन मद में किया जायेगा. इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव जय प्रकाश मंडल ने पत्र जारी किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन