दरभंगा मेडिकल कॉलेज के 18 विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण
Updated at : 06 Nov 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

उपस्थिति पंजिका नहीं भेजने को लेकर किया गया कारणपृच्छ प्राचार्य ने 24 घंटे में मांगा जवाब निर्देश के बावजूद नहीं भेज रहे शिक्षकों की उपस्थिति पंजी एमसीआइ निरीक्षण को लेकर सभी चिकित्सकों की छुट्टी रद्द दरभंगा : डीएमसी प्राचार्य डॉ एचके झा ने मंगलवार को 18 विभागाध्यक्षों को चिकित्सकों की उपस्थिति पंजिका कार्यालय में उपलब्ध […]
विज्ञापन
उपस्थिति पंजिका नहीं भेजने को लेकर किया गया कारणपृच्छ
प्राचार्य ने 24 घंटे में मांगा जवाब
निर्देश के बावजूद नहीं भेज रहे शिक्षकों की उपस्थिति पंजी
एमसीआइ निरीक्षण को लेकर सभी चिकित्सकों की छुट्टी रद्द
दरभंगा : डीएमसी प्राचार्य डॉ एचके झा ने मंगलवार को 18 विभागाध्यक्षों को चिकित्सकों की उपस्थिति पंजिका कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा है. विभागाध्यक्षों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब भेजने को कहा गया है. विदित हो कि रोजाना सभी विभागों को सुबह 10.30 बजे तक प्राचार्य कार्यालय में उपस्थिति पंजिका भेजनी है.
मंगलवार को केवल मेडिसीन, इएनटी, टीबी एण्ड चेस्ट, पीएसएम, इएनटी, एफएमटी एवं शिशु विभाग से समय सीमा के भीतर उपस्थिति पंजिका प्राचार्य कार्यालय को समर्पित की गयी. जबकि अन्य विभागों द्वारा उपस्थिति पंजिका नहीं भेजी गयी.
इसी के मद्देनजर प्राचार्य ने यह कार्रवाई की है. बता दें कि एमसीआई के निर्देश के तहत सभी विभागों को सुबह 10.30 बजे तक अपने- अपने विभाग की उपस्थिति पंजिका भेजना है. सुबह 11 बजे के बाद उपस्थित होने के बावजूद चिकित्सकों को अनुपस्थित माना जाता है. गौरतलब है कि डीएमसीएच में कुल 25 विभाग संचालित है.
इधर यूजी के सीटों में बढ़ोतरी के मानक के अनुपालन के मद्देनजर एमसीआई की टीम इस सप्ताह डीएमसीएच का निरीक्षण करने पहुंच सकती है. इसे लेकर प्राचार्य ने सभी चिकित्सकों की छुट्टी रद्द कर दी है. बता दें कि पूर्व के निरीक्षण में एमसीआई के द्वारा कई कमियां बतायी गयी थी. उसको पूरा करने के बाद डीएमसी प्रशासन ने अनुपालन रिर्पोट भेजा था. उसी आलोक में यह निरीक्षण होना है. डीएमसी में अभी 90 यूजी सीटों पर नामांकन होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




