दरभंगा में दो पक्षों के बीच विवाद, पूर्व सांसद कीर्ति आजाद के निजी सचिव समेत तीन को लगी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2019 6:36 PM
दरभंगा : बिहार में दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बेला दुर्गा मंदिर के निकट दो पक्ष के बीच विवाद में गोली चलने से तीन लोग घायल हो गये. पूर्व सांसद कीर्ति आजाद के निजी सचिव मिथिलेश चौधरी के अतिरिक्त अभिषेक कुमार यादव व रोहित कुमार महतो को गोली लगी है. वहीं, रविन्द्र पासवान को […]
दरभंगा : बिहार में दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बेला दुर्गा मंदिर के निकट दो पक्ष के बीच विवाद में गोली चलने से तीन लोग घायल हो गये. पूर्व सांसद कीर्ति आजाद के निजी सचिव मिथिलेश चौधरी के अतिरिक्त अभिषेक कुमार यादव व रोहित कुमार महतो को गोली लगी है. वहीं, रविन्द्र पासवान को चाकू मार दी गयी है.
बताया जाता है कि दो गुटों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था. बेला दुर्गा मंदिर के पास मोबाइल दुकान खोलने गये पिंटु गुप्ता के साथ किसी बात को लेकर स्थानीय लोगों ने मारपीट की. यह सूचना पिंटू ने मुहल्लेवासियों को दी. इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गये. एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. बताया जाता है कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे श्री आजाद के निजी सचिव को गोली लग गयी. दो घायल को डीएमसीएच तथा एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










