थोक साड़ी दुकान में लगी आग ” 1.25 करोड़ की क्षति का दावा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा : टावर चौक स्थित बोहरा गली में साड़ी केंद्र नामक थोक विक्रेता की दुकान में रविवार की देर रात आग लग गयी. बंद दुकान के शटर से सटी दो मोटरसाइकिल में लगी आग से दुकान में आग फैलने की बात बतायी जा रही है. आग आधी रात बाद करीब तीन बजे लगने के बाद […]
विज्ञापन
दरभंगा : टावर चौक स्थित बोहरा गली में साड़ी केंद्र नामक थोक विक्रेता की दुकान में रविवार की देर रात आग लग गयी. बंद दुकान के शटर से सटी दो मोटरसाइकिल में लगी आग से दुकान में आग फैलने की बात बतायी जा रही है. आग आधी रात बाद करीब तीन बजे लगने के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. मौके पर एक छोटी गाड़ी पहुंची. आग बुझाने के क्रम में पानी खत्म हो गयी, तो दुबारा पानी भर कर काबू पायी गयी. मोटरसाइकिल में आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दुकान के समीप दोनों बाइक धू-धू कर जल रही थी. इसकी चपेट में दुकान भी आ गयी. इधर सुबह में जली दो बाइकों में से एक खाक बाइक वहां से गायब हो गयी. मौके पर दूसरी होंडा की बाइक (बीआर 0सेवेन एस 2606) आगे से पूरी तरह जली नजर आ रही थी. थोक साड़ी विक्रेता राहुल बोहरा ने दुकान व गोदाम में करीब 3.25 करोड़ रुपये के स्टॉक होने की बात कहते हुए अगलगी में 1.25 करोड़ के नुकसान का दावा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन