पिकअप में आलू के बोरा के नीचे रखी 48 कार्टन शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : शहर के अभंडा मुहल्ला में खड़े एक पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है. लहेरियासराय थाना की पुलिस ने पिकअप सहित 48 कार्टन शराब को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि अभंडा के पास खड़े एक पिकअप में शराब रखे होने की […]

विज्ञापन

दरभंगा : शहर के अभंडा मुहल्ला में खड़े एक पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है. लहेरियासराय थाना की पुलिस ने पिकअप सहित 48 कार्टन शराब को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि अभंडा के पास खड़े एक पिकअप में शराब रखे होने की सूचना मिली थी. वहां गश्ती पुलिस को भेजा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी देखते ही पिकअप के पास खड़े पांच लोग भाग गये. हालांकि खदेड़कर पिकअप चालक सह मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा थाना के कनहारा रघु गांव निवासी जुल्फी राउत के पुत्र मुकेश राउत को दबोच लिया गया. थानाध्यक्ष के अनुसार पूछताछ में चालक ने बताया है कि उसके चचेरे भाई राजा कुमार ने शराब की खेप अभंडा निवासी पंकज कुमार के पास पहुंचाने के लिए कहा था.

पंकज पिकअप के पास ही खड़ा था, लेकिन पुलिस को देख कर भाग गया. शराब के कार्टन को आलू की बोरा के नीचे छिपाकर रखा गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकेश कुमार राउत, राजा कुमार राउत, पंकज कुमार व चार अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. भागने वाले चार लोगों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन