प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी दरभंगा की छात्रा त्रिधा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा : वायु सेना केंद्र स्थित केंद्रीय विद्यालय दरभंगा की दसवीं कक्षा की छात्रा त्रिधा का चयन राष्ट्रीय स्तर की संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता के लिए हुआ है. केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग पटना में राष्ट्रीय एकता पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय श्लोक पाठ प्रतियोगिता में त्रिधा अव्वल आयी है. अब त्रिधा […]

विज्ञापन

दरभंगा : वायु सेना केंद्र स्थित केंद्रीय विद्यालय दरभंगा की दसवीं कक्षा की छात्रा त्रिधा का चयन राष्ट्रीय स्तर की संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता के लिए हुआ है. केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग पटना में राष्ट्रीय एकता पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय श्लोक पाठ प्रतियोगिता में त्रिधा अव्वल आयी है.

विज्ञापन

अब त्रिधा 31 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी. मौलागंज निवासी नीना सिंह एवं नवीन कुमार सिंह की पुत्री त्रिधा प्रदेश भर के 50 केंद्रीय विद्यालयों के बीच हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है.

सफलता का श्रेय त्रिधा विद्यालय के राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक डॉ वरुण कुमार मिश्र के मार्गदर्शन एवं निरंतर अभ्यास को देती है. प्राचार्य अनंत कुमार मिश्र ने इसे स्कूल के लिए गौरव का क्षण बताया. विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन