रेलवे जंक्शन पर अब नहीं होगा सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रेलकर्मियों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश स्वच्छता पखवाड़ा आरंभ, गांधी जयंती पर होगा समापन दरभंगा : रेलवे के राष्ट्रीय अभियान के तहत अब दरभंगा जंक्शन पर भी सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग नहीं होगा. पर्यावरण प्रदूषण की सबसे बड़ी इस वजह से तौबा करने की जहां रेल अधिकारियों के साथ कर्मियों ने शपथ […]
विज्ञापन
रेलकर्मियों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश
आपके शहर में
विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़ा आरंभ, गांधी जयंती पर होगा समापन
दरभंगा : रेलवे के राष्ट्रीय अभियान के तहत अब दरभंगा जंक्शन पर भी सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग नहीं होगा. पर्यावरण प्रदूषण की सबसे बड़ी इस वजह से तौबा करने की जहां रेल अधिकारियों के साथ कर्मियों ने शपथ ली, वहीं आम यात्रियों को भी इसका संदेश दिया. जंक्शन पर बुधवार को आरंभ स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रैली निकाली गयी.
इसमें जहां-तहां कचड़ा नहीं फेंकने, स्टेशन परिसर व ट्रेन को स्वच्छ रखने में सहयोग करने तथा सूखा व गीला कचड़ा निर्धारित डस्टबीन में ही फेंकने की अपील की गयी. वहीं पर्यावरण के लिए पॉलीथिन कैरी-बैग को सबसे अधिक खतरनाक बताते हुए इसका उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया. इस क्रम में स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल सहित अन्य विभागों के सुपरवाइजर व कर्मी ने शपथ ली. वहीं प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया आदि में रैली के जरिए लोगों को जागरूक किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन