बिरौल में युवक की गोली मार कर हत्या

बिरौल (दरभंगा) : थाना क्षेत्र नसोटा गांव में बीती देर रात कलर यादव के 35 वर्षीय पुत्र राम बदन यादव को अपराधी ने गोली मार दी. घायलावस्था में उपचार के लिए पुलिस रात में ही रामबदन को लेकर डीएमसीएच पहुंची. यहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी […]
बिरौल (दरभंगा) : थाना क्षेत्र नसोटा गांव में बीती देर रात कलर यादव के 35 वर्षीय पुत्र राम बदन यादव को अपराधी ने गोली मार दी. घायलावस्था में उपचार के लिए पुलिस रात में ही रामबदन को लेकर डीएमसीएच पहुंची. यहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. अपराधी ने रामबदन के मुंह में बंदूक घुसा कर गोली मारी. साथ ही दोनों कनपट्टी में भी गोली मार दी. हत्या का कारण मृतक की पत्नी का बगल के गांव अकौना के युवक के प्रेम प्रसंग बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




