डीएमसीएच: मेडिसिन विभाग में डायलिसिस यूनिट हुई शुरू

दरभंगा : डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग स्थित डायलिसिस यूनिट को सोमवार को चालू कर दिया गया. अब किडनी संबंधी मरीजों का यहां नि:शुल्क डायलिसिस हो पायेगा. यूनिट में कार्य करने के लिये दो टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है. कर्मियों को रोगी कल्याण समिति के माध्यम से दैनिक पारिश्रमिक का भुगतान किया जायेगा. […]
दरभंगा : डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग स्थित डायलिसिस यूनिट को सोमवार को चालू कर दिया गया. अब किडनी संबंधी मरीजों का यहां नि:शुल्क डायलिसिस हो पायेगा. यूनिट में कार्य करने के लिये दो टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है. कर्मियों को रोगी कल्याण समिति के माध्यम से दैनिक पारिश्रमिक का भुगतान किया जायेगा.
प्राचार्य डॉ एचके झा ने सोमवार को डायलिसिस यूनिट का जायजा लिया. वहां कम जगह होने के कारण प्राचार्य ने यूनिट को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्देश अधीक्षक को दिया. यूनिट को मेडिसिन विभाग स्थित डोयन लैब में स्थानांतरण करने पर विचार किया जा रहा है. बता दें कि प्रधान सचिव के निर्देश पर यूनिट शुरु की गयी है. इस संबंध में प्रधान सचिव ने फोन पर प्राचार्य को आवश्यक निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




