दरभंगा में पुलिस की थप्पड़ से बुजुर्ग की मौत

दरभंगा : घनश्यामपुर थाना क्षेत्र दक्षिणी में पुलिस की पिटाई से एक बुजुर्ग की मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. परिवार वालों ने घनश्यामपुर थाना के एएसआई पर मारने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि भूमि विवाद से संबंधित एक केस की जांच के सिलसिले में थाने की पुलिस […]
दरभंगा : घनश्यामपुर थाना क्षेत्र दक्षिणी में पुलिस की पिटाई से एक बुजुर्ग की मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. परिवार वालों ने घनश्यामपुर थाना के एएसआई पर मारने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि भूमि विवाद से संबंधित एक केस की जांच के सिलसिले में थाने की पुलिस गांव गयी थी.
किसी बात पर आरोपी एएसआई ने बुजुर्ग मोती पासवान को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद वह वहीं गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी. इसके बाद आरोपित एएसआई फरार हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकीदार को बंधक बना लिया है. जांच के लिए थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के पहुंचने की बात भी बतायी जा रही है. हालांकि, देर रात तक विभाग के आला अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










