डीएमसीएच के गायनी विभाग में टूटेगा निगम का शौचालय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मरीजों को परेशानी. 28 से भवनों को तोड़ने का काम होगा शुरू दरभंगा :डीएमसीएच में सर्जरी भवन निर्माण को लेकर गायनी परिसर में चयनित जगह को खाली कराया जा रहा है. इसे लेकर विभाग ने बीएमएसआइसिल को निर्देश जारी कर दिया गया है. चयनित स्थल पर पूर्व से बने नगर निगम के शौचालय, नर्सिंग स्कूल, […]
विज्ञापन
मरीजों को परेशानी. 28 से भवनों को तोड़ने का काम होगा शुरू
आपके शहर में
विज्ञापन
दरभंगा :डीएमसीएच में सर्जरी भवन निर्माण को लेकर गायनी परिसर में चयनित जगह को खाली कराया जा रहा है. इसे लेकर विभाग ने बीएमएसआइसिल को निर्देश जारी कर दिया गया है. चयनित स्थल पर पूर्व से बने नगर निगम के शौचालय, नर्सिंग स्कूल, पारा मेडिकल छात्रावास, पोस्टपार्टम कक्ष एवं रैन बसेरा को भवन निर्माण से पूर्व तोड़ा जाना है.
कार्य प्रारंभ होने में अब केवल पांच दिन शेष रह गये है. 28 अगस्त से चयनित स्थल पर बने मकान को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. शौचालय तोड़े जाने से सबसे बड़ी समस्या गायनी विभाग में इलाजरत मरीज व परिजनों को होगी. इसे लेकर अभी तक डीएमसीएच प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है. मरीज व परिजनों को दूर मेन रोड पर स्थित शौचालय जाना पड़ेगा.
वार्ड स्थित तीन शौचालयों की स्थिति बदतर: गायनी विभाग के भीतर तीन शौचालय है. इसमें से दो को परित्यक्त घोषित कर रखा गया है. वहीं एक मात्र शौचालय का गंदगी के कारण मरीज व परिजन उपयोग नहीं करते हैं. इस शौचालय में बिजली की भी व्यवस्था नहीं है. रोशनी व साफ-सफाई नहीं रहने के कारण मरीज व परिजन बाहर परिसर स्थित निगम के शौचालय में ही जाते थे. निगम के शौचालय को तोड़े जाने से लोगों को परेशानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन