आइजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी किया दिशा निर्देश
दरभंगा : स्वतंत्रता दिवस को लेकर जोन के एसएसपी, एसपी सहित पुलिस अधिकारियों को अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस पदाधिकारियों को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. आइजी पंकज कुमार दराद ने मुख्यालय के आदेश को आधार बनाते हुए 30 बिंदुओं पर सतर्कता के साथ कार्रवाई करने को कहा है. इसके तहत […]
दरभंगा : स्वतंत्रता दिवस को लेकर जोन के एसएसपी, एसपी सहित पुलिस अधिकारियों को अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस पदाधिकारियों को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. आइजी पंकज कुमार दराद ने मुख्यालय के आदेश को आधार बनाते हुए 30 बिंदुओं पर सतर्कता के साथ कार्रवाई करने को कहा है. इसके तहत सूचना संकलन को गंभीरतापूर्वक लेते हुए इस पर कार्रवाई करने की हिदायत दी है. साथ ही झंडाेत्तोलन से पूर्व एवं झंडाेत्तोलन के समय सादे लिबास में कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करने के लिए कहा है.
आपके शहर में
महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, होटल, धर्मशाला आदि की जांच पड़ताल, वाहनों की गहन जांच,असामाजिक तत्व/ वारंटियों की गिरफ्तारी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड, सिनेमा हॉल आदि की विशेष निगरानी, अग्निशामक दस्ता, बज्र वाहन, सेल वाहन, पार्किंग ट्रैफिक व्यवस्था, झांकियों की सुरक्षा आदि की सशक्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए