सोशल मीडिया पर जातीय एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर होंगे दंडित

Updated at : 11 Aug 2019 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जातीय एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर होंगे दंडित

डीएम व एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश दरभंगा :सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, जिसकी सत्यता प्रमाणित नहीं है उसका संप्रेषण करने अथवा फॉरवार्ड करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी बाबुराम ने सोशल मीडिया के एडमिन एवं सदस्यों के लिए इस बावत संयुक्त आदेश जारी किया है. […]

विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश

दरभंगा :सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट, जिसकी सत्यता प्रमाणित नहीं है उसका संप्रेषण करने अथवा फॉरवार्ड करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी बाबुराम ने सोशल मीडिया के एडमिन एवं सदस्यों के लिए इस बावत संयुक्त आदेश जारी किया है.
आदेश में कहा गया है कि प्रोद्योगिकी क्रांति के युग में संवाद संप्रेषण का सबसे सरल, सुगम एवं तेज माध्यमों में सोशल मीडिया ने बड़ा स्थान बना लिया है. इस मीडिया का तेजी से प्रसार हो रहा है. हर उम्र वर्ग के लोग इसमें सक्रिय हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर समाचार के नाम पर विभिन्न ग्रुप एक्टिव है.
कई अन्य नामों से भी ग्रुप एक्टिव है. . कई संदेश बिना पुष्टि के धड़ल्ले से कट-पेस्ट/फॉरवार्ड किये जा रहे हैं. इससे किसी वर्ग के जातीय अथवा धार्मिक भावना को ठेस लगने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. पर्व, त्यौहारों के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सोशल मीडिया एवं इसके सदस्यों को सतर्क रहना होगा.
ग्रुप एडमिन वही बनें जो ग्रुप के लिए पूर्ण जिम्मेवारी और उत्तरदायित्व का वहन करने में समर्थ हों. ग्रुप एडमिन को अपने ग्रुप के सभी सदस्यों से परिचित होने चाहिए. ग्रुप के किसी सदस्य द्वारा गलत बयानी, बिना पुष्टि के समाचार, जो अफवाह बन जाये, पोस्ट किये जाने पर या सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले पोस्ट पर ग्रुप एडमिन को तत्काल उसका खंडन कर उस सदस्य को ग्रुप से हटाते हुए इसकी सूचना पुलिस को देनी होगी.
अफवाह/भ्रामक तथ्य/सामाजिक समरसता के विरुद्ध तथ्य पोस्ट होने पर संबंधित थाना को भी तत्काल सूचना दी जानी चाहिए. ग्रुप एडमिन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर तथा पुलिस को सूचना नहीं देने पर उन्हें भी इसका दोषी माना जायेगा और कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन