समान काम के समान वेतन को ले सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कहा, सरकार मांग माने नहीं तो होगा और तेज आंदोलन माध्यमिक शिक्षकों ने मनाया मांग दिवस, दिया धरना दरभंगा :बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को मांग दिवस मनाया गया. बलभद्रपुर स्थित संघ भवन से माध्यमिक शिक्षक मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारा लगाते हुए […]

विज्ञापन

कहा, सरकार मांग माने नहीं तो होगा और तेज आंदोलन

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों ने मनाया मांग दिवस, दिया धरना

दरभंगा :बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को मांग दिवस मनाया गया. बलभद्रपुर स्थित संघ भवन से माध्यमिक शिक्षक मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारा लगाते हुए बैनर के साथ धरना स्थल पर पहुंचे. वहां सभा का आयोजन किया गया. जिला सचिव श्रवन नारायण चौधरी ने कहा कि सरकार शिक्षकों की हकमारी कर रही है. इससे शिक्षक समुदाय, आश्रितों एवं समाज में आक्रोश व्याप्त है.

यदि मांगे अविलंब नहीं मानी गयी तो आंदोलन और तेज होगा. जिला अध्यक्ष डॉ भुवनेश्वर प्रसाद ने सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल उठाया. उन्होंने नियोजन के 13 वर्षों के बाद भी भविष्यनिधि, ग्रेच्युटी, प्रोन्नति, उन्नयन जैसी सुविधा से वंचित रखने पर आक्रोश जाहिर किया. मांगों को माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया. प्रमंडलीय अध्यक्ष मणिकांत राय ने शिक्षकों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार एवं साथ में वेतनमान के अनुरुप वेतन लागू करने की मांग उठाई.

जिला कार्यकारिणी संयुक्त सचिवों में श्याम किशोर झा, मनीष झा, जुनेद आलम, शंभू कुमार, मुबारक आजमी, रिवरजेर हयात, फैयाज, नसीम अहमद, इंद्रदेव राय, उपाध्यक्ष राम नरेश महथा, मूल्यांकन सचिव डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष अभय सिंह, राज्य कल्याण परिषद के सचिव अनिल कुमार झा, प्रखंड सचिव आमिर हुसैन, अनुमंडल सचिव उदय चंद्र मिश्र, अध्यक्ष संजय कुमार झा, कमल कुमार साहू कमल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार झा, सपना कुमारी, नंदनी कुमारी, पुष्पामणि आदि ने सभा को संबोधित किया. धरना में सुरैया, सुषमा झा, सीमा कुमारी झा, डॉ शैलेंद्र झा आदि भी शामिल रहे. संचालन राज्य छात्र कल्याण परिषद के सचिव अनिल कुमार झा ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन