आर्केस्ट्रा में विवाद अधेड़ को मारा चाकू

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर गांव में बुधवार की देर रात आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इसमें गांव के अधेड़ को चाकू मार दिया गया. बुरी तरह से जख्मी कबिलपुर निवासी स्व. चंद्रकांत झा के पुत्र शुभ मिलन झा उर्फ मुरारी झा को इलाज के लिए डीएमसीएच में […]

विज्ञापन

दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर गांव में बुधवार की देर रात आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इसमें गांव के अधेड़ को चाकू मार दिया गया. बुरी तरह से जख्मी कबिलपुर निवासी स्व. चंद्रकांत झा के पुत्र शुभ मिलन झा उर्फ मुरारी झा को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इधर चाकूबाजी की घटना से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. वहीं चाकूबाजी करने वाले दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गये. आर्केस्ट्रा बंद करा दिया गया.

बताया जाता है कि काबिलपुर निवासी अरुण चौधरी के पुत्र मनू चौधरी के बीच आर्केस्ट्रा के दौरान कुछ विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मनोज चौधरी ने शुभ मिलन झा उर्फ मुरारी झा के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. चाकू से वार कर दिया. इसमें मुरारी झा बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि गत 13 जून की रात कबीलपुर निवासी मोहन झा के पुत्री की शादी हुई थी. इसके पश्चात आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम कराया जा रहा था.
इसी बीच मुरारी झा एवं मुन्नू चौधरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया. बहादुरपुर थानाध्यक्ष रफीकुर रहमान ने बताया कि चाकू मारने के आरोपित मन्नू चौधरी के पिता अरुण चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है. बहादुरपुर थानाध्यक्ष के अनुसार फिलहाल उसके पिता से पूछताछ की जा रही है. साथ ही घायल मुरारी चौधरी का डीएमसीएच में बयान लिया जा रहा है. बयान लेने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन