गर्मी में उपभोक्ता हलकान बिजली आपूर्ति बाधित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2019 1:23 AM

विज्ञापन

अलीनगर : रूपसपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र की लापरवाही का खमियाजा दो दिनों से प्रखंड के ग्यारह में से सात पंचायत के उपभोक्ता झेल रहे हैं. भीषण गरमी व रमजान के महीने में भी विभागीय अभियंता एवं कर्मी पर गैरसंजीदा बने बैठे हैं. कॉल कर पूछने वालों को भी सही जवाब नहीं देते. मालूम हो कि […]

विज्ञापन

अलीनगर : रूपसपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र की लापरवाही का खमियाजा दो दिनों से प्रखंड के ग्यारह में से सात पंचायत के उपभोक्ता झेल रहे हैं. भीषण गरमी व रमजान के महीने में भी विभागीय अभियंता एवं कर्मी पर गैरसंजीदा बने बैठे हैं. कॉल कर पूछने वालों को भी सही जवाब नहीं देते.

मालूम हो कि पहली जून की रात करीब दस बजे से गुल हुई बिजली सोमवार की सुबह करीब आठ बजे आयी, किंतु फिर दिन के एक बजे गुल हो गयी. इससे उपभोक्ता में काफी आक्रोश है. तारिक सफी, विशम्भर यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष चौधरी यादव, भाजपा नेता अर्जुन यादव, जगवनी गांव के रामचन्द्र यादव, शत्रुघ्न राम, श्यामपुर के नन्द कुमार यादव, विजय कुमार देव, जवाहर यादव हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन