मनीगाछी में लूट के दौरान युवक को गोली मारी, भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2019 4:40 AM
दरभंगा : धोई घाट कमलपुर निवासी कैलाश प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह को अपराधियों ने लूटपाट को लेकर गोली मार दी. घटना रात करीब आठ बजे नवादा के समीप हुई. हालांकि, लुटेरे लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके. राहुल के पास करीब 25 हजार रुपये थे. घायल अवस्था में युवक […]
दरभंगा : धोई घाट कमलपुर निवासी कैलाश प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह को अपराधियों ने लूटपाट को लेकर गोली मार दी. घटना रात करीब आठ बजे नवादा के समीप हुई. हालांकि, लुटेरे लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके. राहुल के पास करीब 25 हजार रुपये थे. घायल अवस्था में युवक बाइक चलाते हुए तीन किलोमीटर दूर अपने मामा के घर मनीगाछी पहुंचने में सफल रहा. परिजनों ने युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










