आसमान में बादल, तेज हवा व बारिश की संभावना

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से आठ मइ तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने फोनी चक्रवात के आंशिक प्रभाव के कारण अगले एक-दो दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में गरज […]
दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से आठ मइ तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने फोनी चक्रवात के आंशिक प्रभाव के कारण अगले एक-दो दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में गरज वाले बादल बनने के साथ वर्षा, तेज हवा या आंधी चलने का अनुमान है. तराई के जिलों में इसका असर ज्यादा रह सकता है. छह मई से पुन: मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.
अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 से 23 डि��्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. इस अवधि में औसतन 10-15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पुरवा हवा चलने की संभावना है. 7-8 मइ को कुछ स्थानों में पछिया हवा रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










