छह से सात तक हो सकती है हल्की बारिश

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर द्वारा 10 अप्रैल तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं. इसके प्रभाव से उत्तर बिहार की तराई तथा मैदानी भागों […]
दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर द्वारा 10 अप्रैल तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं.
इसके प्रभाव से उत्तर बिहार की तराई तथा मैदानी भागों में छह से सात अप्रैल के आसपास हल्की वर्षा की संभावना है. वर्षा के दौरान हवा की गति थोड़ी अधिक रह सकती है.
अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. इस अवधि में औसतन आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










