यौन शोषण के आरोपित ने पीड़िता को किया अगवा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरौल : नाबालिग के यौन शोषण मामले के नामजद आरोपित द्वारा पीड़िता को अगवा कर लेने का मामला सामने आया है. मामला थाना क्षेत्र के पटनिया पंचायत का है. इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन देकर नाबालिग पुत्री की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा […]

विज्ञापन

बिरौल : नाबालिग के यौन शोषण मामले के नामजद आरोपित द्वारा पीड़िता को अगवा कर लेने का मामला सामने आया है. मामला थाना क्षेत्र के पटनिया पंचायत का है. इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन देकर नाबालिग पुत्री की बरामदगी व आरोपित की गिरफ्तारी की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि बीते वर्ष 16 वर्षीय पुत्री का पटनिया गांव के ललित तांती के पुत्र रामा तांती बहला-फुसला एवं डरा-धमकाकर लगातार छह माह तक यौन शोषण करता रहा.

विज्ञापन

उसके गर्भवती हो जाने के बाद जब पता चला तो इसी बीच आरोपित रामा तांती ने शादी का झांसा देकर निजी चिकित्सक के पास ले जाकर गर्भपात करा दिया. इसके बाद आरोपित ने शादी करने से इनकार कर दिया. ग्रामीण स्तर पर पंचायत होने के बावजूद ग्रामीणों की बात नही मानने पर थाना में कांड 122/18 दर्ज किया गया. इसी बीच न्यायायिक प्रक्रिया के बाद आरोपित के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट निकाला. बढ़ते दबाब को देख आरोपित ने एक अप्रैल को नाबालिग पुत्री को अगवा कर लिया है. थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन