पीडीएस दुकानदारों ने उपभोक्ताओं को दिलायी मतदान की शपथ
सदर : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के अधिकांश जनवितरण प्रणाली विक्रेता की दुकानों पर शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. डीलरों ने पोषक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मतदान की शपथ दिलायी. शहवाजपुर पंचायत के मब्बी गांव में जनवितरण विक्रेता जयनाथ पासवान के नेतृत्व में राशन-केरोसीन उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके […]
सदर : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के अधिकांश जनवितरण प्रणाली विक्रेता की दुकानों पर शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. डीलरों ने पोषक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मतदान की शपथ दिलायी. शहवाजपुर पंचायत के मब्बी गांव में जनवितरण विक्रेता जयनाथ पासवान के नेतृत्व में राशन-केरोसीन उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया.
आपके शहर में
मौके पर रामबाबू राम, पंच संतोष कुमार यादव, पूनम देवी, अमित पासवान, हीरा पासवान, सुनील यादव, रामला देवी, मंजू देवी, संगीता देवी, वीणा देवी सहित कई उपभोक्ता शामिल थे. इधर दुलारपुर के अंधरी में पैक्स डीलर शईदुल ईस्लाम, शिवनंदन पासवान, कृष्ण कुमार झा, विनोदानंद झा, अतिहर के पैक्स विद्यानंद मिश्र, अदलपुर के राजेंद्र साह, सारा मोहम्मद के पैक्स डॉ महेश यादव, मो. इदरिस सहित घोरघट्टा, सोनकी आदि जगहों के पीडीएस दुकानों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.
नये एमओ प्राणनाथ मुन्ना के मुताबिक जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश के आलोक में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए