गैस एजेंसी का शटर तोड़ लाखों की चोरी

हनुमाननगर : अतरबेल-विशनपुर पथ में अवस्थित आशुतोष एचपी गैस ग्रामीण वितरक बसुआरा के ऑफिस के शटर का ताला तोड़कर गुरुवार की देर रात चोरों ने कैश बॉक्स में रखे लगभग एक लाख 10 हजार नकद, कंप्यूटर का मॉनिटर एवं दो मोबाइल चुरा लिया. शुक्रवार की सुबह एजेंसी के रात्रि प्रहरी रामचंद्र यादव तथा सजीवन सहनी […]
हनुमाननगर : अतरबेल-विशनपुर पथ में अवस्थित आशुतोष एचपी गैस ग्रामीण वितरक बसुआरा के ऑफिस के शटर का ताला तोड़कर गुरुवार की देर रात चोरों ने कैश बॉक्स में रखे लगभग एक लाख 10 हजार नकद, कंप्यूटर का मॉनिटर एवं दो मोबाइल चुरा लिया. शुक्रवार की सुबह एजेंसी के रात्रि प्रहरी रामचंद्र यादव तथा सजीवन सहनी ने मालिक मनोज कुमार को शटर टूटने की सूचना दी. मनोज ने मोरो थाना को चोरी की सूचना दी. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा एजेंसी में लगे सीसीटीवी फूटेज को देखा. इसमें रात्रि लगभग 12 बजे दो लोगों का धुंधला साया दिखाई पड़ा. कैमरा में एक बाइक की रोशनी दिखाई पड़ी. दो बजे चोरी करने के बाद लोग वापस जाते दिख रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










