सरकारी बस नहीं चलने से डेढ़ लाख का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

44 वार्डों की होल्डिंग वसूली 70 फीसदी से कम, तलब दरभंगा : नगर क्षेत्र के 44 वार्डों का बीते जुलाई में 70 फीसदी से कम होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर संबंधित कर-संग्रहकर्ताओं से राजस्व पदाधिकारी प्रजापति मिश्र ने जवाब-तलब किया है. संबंधित तहसीलदारों को तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. श्री […]

विज्ञापन

44 वार्डों की होल्डिंग वसूली 70 फीसदी से कम, तलब

आपके शहर में

विज्ञापन
दरभंगा : नगर क्षेत्र के 44 वार्डों का बीते जुलाई में 70 फीसदी से कम होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर संबंधित कर-संग्रहकर्ताओं से राजस्व पदाधिकारी प्रजापति मिश्र ने जवाब-तलब किया है. संबंधित तहसीलदारों को तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. श्री मिश्र ने बताया कि संतोषजनक जबाव नहीं दिये जाने पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा.
उन्होंने इस बावत बताया कि जुलाई माह में लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 63 लाख चार हजार रुपये की वसूली की गयी है. अगस्त माह में एक करोड़ 61 लाख 50 हजार रुपये के निर्धारित लक्ष्य सहित जुलाई माह के शेष वसूली का तहसीलदारों को सख्त निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि वसूली से पिछड़े कर-संग्रकर्ताओं पर कार्रवाई होनी तय है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन