अमित हत्याकांड में जांच का बढ़ेगा दायरा

दरभंगा : दरभंगा से जालंधर तक चलनेवाली 22551/22552 अंत्योदय एक्सप्रेस का मंगलवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने उद्घाटन किया. दिल्ली से वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिये उद्घाटन के बाद दरभंगा जंक्शन पर इसे सांसद कीर्ति आजाद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. पहले दिन 02251 नंबर से ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में […]
दरभंगा : दरभंगा से जालंधर तक चलनेवाली 22551/22552 अंत्योदय एक्सप्रेस का मंगलवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने उद्घाटन किया. दिल्ली से वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिये उद्घाटन के बाद दरभंगा जंक्शन पर इसे सांसद कीर्ति आजाद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. पहले दिन 02251 नंबर से ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में रवाना हुई. वहीं, रविवार को जालंधर से 02252 नंबर से स्पेशल ट्रेन के रूप में लौटेगी. इसका परिचालन आगामी 19 मई से
जालंधर के लिए…
नियमित होगा. दरभंगा से प्रत्येक शनिवार व जालंधर से प्रत्येक रविवार को यह गाड़ी चलेगी. इसकी सभी बोगियां सामान्य श्रेणी की हैं, जो आधुनिक सुविधाओं से लैश हैं.
जालंधर के लिए प्रत्येक शनिवार को अहले सुबह 3.25 बजे दरभंगा से खुलेगी. यह सुबह 4.15 बजे सीतामढ़ी, 5.40 बजे रक्सौल, 6.11 बजे सगौली, 6.31 बजे बेतिया, 7.20 बजे नरकटियागंज, 10.35 बजे गोरखपुर रुकते हुए सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, अंबाला, सानेहवाल व लुधियाना के रास्ते सुबह 5.10 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 22552 जालंधर सिटी से प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे खुलकर लुधियाना होते हुए सोमवार सुबह 4.20 बजे गोरखपुर, 7.05 बजे नरकटियागंज, 7.41 बजे बेतिया, 8.10 बजे सुगौली, 8.40 बजे रक्सौल व 10.16 बजे सीतामढ़ी रुकते हुए पूर्वाह्न 11.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी.
दरभंगा : दरभंगा से जलंधर के बीच चलनेवाली अंत्योदय एक्सप्रेस का उद्घाटन मंगलवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने दिल्ली से रिमोट के जरिये किया. मजदूर तबके के यात्रियों के लिए चली यह ट्रेन आज उद्घाटन स्पेशल के रूप में यहां से रवाना हुई. सांसद कीर्ति आजाद ने दरभंगा जंक्शन से हरी झंडी दिखा इसे रवाना किया. बुधवार को जालंधर से उद्घाटन स्पेशल के रूप में ही लौटेगी. इसके बाद आगामी 19 मई से प्रत्येक शनिवार को यहां से इसका नियमित परिचान होगा.
वहीं जलंधर से यह गाड़ी प्रत्येक रविवार को चलेगी. उद्घाटन समारोह में मंत्री सिन्हा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर बिहार की रेल कनेक्टिविटी के लिए तेज गति से काम चल रहा है. बजट में पर्याप्त राशि दी गयी है. आनेवाले समय में कुछ महत्वपूर्ण परियाजनाओं के पूर्ण होते ही इस क्षेत्र से ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जायेगा. बिहार व नेपाल के प्रगाढ़ संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह गाड़ी चलायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




