पत्नी के हत्यारे को 10 साल की सजा

दरभंगा : दहेज नहीं मिलने के कारण पत्नी की हत्या करनेवाले पति को पंचम अपर सत्र न्यायाधीश रुपेश देव की अदालत ने 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने मंगलवार को लनामिवि थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर अलीनगर मुहल्ला निवासी दिनेश पंजियार को यह सजा दी. अदालत ने दिनेश को दहेज में दो […]
दरभंगा : दहेज नहीं मिलने के कारण पत्नी की हत्या करनेवाले पति को पंचम अपर सत्र न्यायाधीश रुपेश देव की अदालत ने 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने मंगलवार को लनामिवि थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर अलीनगर मुहल्ला निवासी दिनेश पंजियार को यह सजा दी. अदालत ने दिनेश को दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने के कारण पत्नी की छुरा मारकर हत्या करने के आरोप में भादवि की धारा 304(बी) में दोषी पाया था. इसी मामले के एक अन्य आरोपित मृतका के देवर रमेश पंजियार को संदेह का लाभ देते हुए रिहा करने का आदेश दिया गया था. दोनों घटना के समय से ही न्यायिक हिरासत में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




